नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच कटरिया स्टेशन पर बुधवार की देर रात आरपीएफ ने रंगरा ओपी के सधुवा निवासी सुशील मंडल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुशील मंडल के पास से एक देशी पिस्तौल, आठ जिंदा गोली बरामद भी किया है।
Total Downloads: 385
कटरिया स्टेशन पर प्रतिनियुक्त आरपीएफ के सिपाही रौशन एवं ए के झा ने स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया है। कटोरिया स्टेशन पर सुबोध मंडल की संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस ने उसके पकड़ा एवं तलाशी लेने के बाद उस्केबके पास से देशी पिस्तौल एवं गोली की बरामदगी की गई।

नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके दुबे ने बताया कि सुशील मंडल स्टेशन पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन मौके से आरपीएफ जवानों ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सुशील मंडल को प्रक्रिया पूरी कर जीआरपी थाना को सुपुर्द कर दिया जाएगा

