मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मदारगंज शहीद रतन के घर पहुँचे। उन्होंने शहीद के पिता और उनकी पत्नी और भाई बहनों से मिले। इस दौरान शहीद के पिता रामनिरंजन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अपनी और से मांगपत्र सौपा। शहीद के पिता ने बताया की मुख्यमंत्री से बेटी की शादी, बेटे और बहू को सरकारी नौकरी, भागलपुर में मकान, मेडिकल की सुविधा की मांग की। मुख्यमंत्री ने रतन के पिता और पत्नी को आश्वासन दिया की बिहार सरकार पूरी मदद करेगा।

Whatsapp group Join

मुख्यमंत्री 26 मिनट रहे। एकचारी हाई स्कूल मे उनका हेलीकाप्टर 12.40 मे लेंड किया। 1.06 मिनट पर मुख्यमंत्री बेगूसराय के लिये रवाना हुए। मुख्यमंत्री को देखने के लिए हज़ारो की भीड़ गांव मे जुटी थी। युवाओं ने बंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। ग्रामीणों ने मांग की कि शहीद के नाम पर गांव मे डिग्री कॉलेज बने।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *