भागलपुर स्टेशन परिसर में सौ फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडा फहराया गया। मालदा रेल मंडल का भागलपुर पहला और पूर्व रेलवे का तीसरा स्टेशन है, जहां इतनी ऊंचाई पर झंडा फहराया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
रेल अस्पताल के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने बुधवार को झंडा फहराया। इस मौके पर स्टेशन डायरेक्टर सीपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक समर कुमार सिंह, चीफ यार्ड मास्टर प्रमोद कुमार सिंह के अलावा जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारियों ने झंडे को सलामी दी। चीफ यार्ड मास्टर ने बताया कि झंडे की लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

