नवगछिया : सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा तृतीय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव प्रीत के रंग सांवरे के संग का आयोजन आगामी दो-तीन अप्रैल को श्री गोपाल गोशाला नवगछिया में किया जाएगा.

अशोक केडिया ने बताया कि जिसमें श्री श्याम प्रभु के भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए भारत के सुप्रसिद्ध गायक संजय मित्तल(कोलकाता), श्रीमती केमिता राठौर (उदयपुर), कुंदन मिश्रा (मुंबई), रेशमी शर्मा (पटना), आकाश परिचय (गिरिडीह), धीरज राजपूत कटिहार, रवि शर्मा (सहरसा), अभिषेक दधिच (कटिहार), तरुण मारोदिया(दरभंगा), गंगा भैया एंड म्यूजिकल ग्रुप (कोलकाता) एवं स्टार डांस ग्रुप( कोलकाता) के द्वारा श्याम बाबा एवं उनके भक्तों को रिझाया जाएगा.

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा का भव्य दरबार इत्र की वर्षा, अलौकिक शृंगार, फूलों की होली, अखंड ज्योति दिव्य दर्शन, मनमोहक नृत्य नाटिका, विशाल भंडारा, सवामणि प्रसाद भजन गंगा भव्य निशान यात्रा, महा छप्पन भोग एवं सवामणि प्रसाद है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *