नवगछिया : कदवा ओपी क्षेत्र के एक गांव के एक किशोरी को जबरन उठाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। इसे लेकर किशोरी के चाचा के बयान पर चौसा थाने में लौआलगान के दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना शुक्रवार को करीब 2:00 बजे दिन की है। किशोरी के परिजनों ने बताया वह अपने चाचा के साथ साइकिल से घास काटने के लिए चौसा थाना अंतर्गत पचरासी बहियार गई थी।

चाचा ने साइकिल लौआलगान निवासी उमेश सिंह के बासा पर रख दिया। घास लेकर लौटने के बाद चाचा भतीजी वापस उमेश सिंह के बासा पर आए तो पता चला कि किशोरी का दुपट्टा खेत में ही छूट गया है। दोनों दुपट्टा लाने पुनः मकई खेत गये और दुपट्टा लेकर वापस बासा पर आए तो साइकिल गायब थी। चाचा भतीजी को वहीं पर रुकने कह कर साइकिल खोजने चला गया। जब वह लौट कर आया तो भतीजी गायब थी।

किशोरी चाचा का कहना है कि जिस वक्त वह भतीजी को छोड़ साइकिल खोजने गये थे उस समय वहां पर उमेश सिंह के पुत्र क्रांति सिंह व बुधो सिंह के पुत्र नन्हकू सिंह सत्तू खा रहे थे। वापस आने पर वे दोनों भी वहां से गायब थे। किशोरी के चाचा को शक है कि इन्हीं लोगों ने भतीजी को उठा लिया है। उसने भतीजी के साथ अनहोनी की भी आशंका जताई है। चौसा थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि उक्त मामले को लेकर थाने में प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश में हर रोज दियारा व मकई खेतों में खोजबीन की जा रही है।

बासा से कुछ दूरी पर मिली किशोरी की पायल व माला भीतीजी को बासा पर नहीं देख चाचा ने फोन पर घर वालों को इसकी सूचना दी। इसके बाद घर से पहुंचे परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन शनिवार की सुबह जब परिजन फिर उसकी खोज में लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उसी जगह पंपिंग सेट के बगल होकर किसी के घसीट का निशान दिखाई पड़ा। वहां मकई का फसल भी क्षतिग्रस्त थी। कुछ दूर जाने पर किशोरी की टूटी पायल, केशपीन व माला गिरा हुआ मिला। किशोरी का कुछ पता नहीं चलने पर परिजन काफी चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस ने जल्द उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *