नवगछिया | शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित द्वारा पति के विरुद्ध महिला थाना में आवेदन दिया गया है। परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा राधोपुर निवासी रानी देवी ने पति गब्बर मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
Total Downloads: 182
पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि 12 वर्ष पूर्व गब्बर मंडल से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। प्रतिदिन वह शराब पीकर आते है और गाली-गलौज के साथ मारपीट करते हैं। उसने बताया कि पति द्वारा लगातार धमकी दी जाती है अपने भाईयों से जेबर लाने को कहा जाता है।

नहीं लाने पर आग से जला कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। उन्हों कहा कि सरपंच मुखिया मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। उन्हें बताया है कि इस संबंध में उन्होंने सरपंच को आवेदक दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

