झारखंड के एक प्रेमी युगल ने चार दिन पूर्व घर से भागकर रांची के एक मंदिर में शादी रचाने के बाद गुरुवार को अजगैबीनाथ मंदिर पूजा करने पहुंचे। प्रेमी युगल के सुल्तानगंज पहुंचने की भनक युवती के परिजनों को पूर्व में ही लग चुका था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 189
लिहाजा युवती के माता-पिता व परिजन मंदिर के इर्द-गिर्द डटे हुए थे। जैसे ही प्रेमी युगल मंदिर पहुंचे। परिजनों ने धावा बोल दिया। और फिर उनके साथ आई एक महिला युवती को जबरन खींचकर ले जाने लगी।

प्रेमी युगल के विरोध जताने पर नोकझोंक हंगामा में तब्दील हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। युवक साहिब मंडल ने बताया कि हम दोनों बालिग हैं और रांची के एक मंदिर में शादी कर चुके हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

