सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा तृतीय श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव प्रीत के रंग सांवरे के संग का भव्य आयोजन आगामी दो-तीन अप्रैल को श्री गोपाल गोशाला नवगछिया में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विकास चिरानिया ने बताया कि कार्यक्रम में नवगछिया एवं बंगाल के कारीगरों द्वारा बाबा का 30 फीट ऊंचा भव्य दरबार बनाया जा रहा है।

जिसकी भव्यता को देने के लिए बंगाल के कारीगरों द्वारा फूलों से सजाया जाएगा एवं न्यू जलपाईगुड़ी से बाबा के शीशा को ला श्री श्याम खाटू वाले की पूजा अर्चना की जाएगी एवं बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा श्री श्याम प्रभु को रिझाया जाएगा। श्री श्याम प्रभु के भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए भारत के कोलकाता के गायक श्री संजय मित्तल, उदयपुर से केमिता राठौर, मुंबई से कुंदन मिश्रा, पटना से रेशमी शर्मा, गिरिहडीह से आकाश परिचय, कटिहार से धीरज राजपूत सहरसा से रवि शर्मा दरभंगा से तरुण मारोदिया एव कलकत्ता से गंगा भैया एंड म्यूजिकल ग्रुप एवं स्टार डांस ग्रुप आ रहे है।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा का भव्य दरबार इत्र की वर्षा अलौकिक श्रृंगार, फूलों की होली, अखंड ज्योति, दिव्य दर्शन, मनमोहक नृत्य नाटिका, विशाल भंडारा, सवामणि प्रसाद भजन गंगा भव्य निशान यात्रा महा छप्पन भोग यात्रा एवं सवामणि प्रसाद है। उन्होंने ने बताया कि दो अप्रैल को बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय श्री गोपाल गौशाला में बाबा के भव्य दरबार में चढ़ाई जाएगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के मुकेश चिरनिया,समीर गुप्ता, गोरव यादुका, शिवम सर्राफ, राहुल यादुका, विकास चिरानियां, रंजीत जयसवाल, अशोक केडिया, यस केडीया, राज चौधरी, पारस खेमका, मयूर केजरीवाल पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर नगर में जगह-जगह पोस्टर बैनर भी लगाए जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *