बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के तुरंत बाद मैट्रिक रिजल्ट की तैयारी में जुट गया है। मैट्रिक रिजल्ट को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। मूल्यांकन के साथ रिजल्ट तैयार की जा रही है। मेधा सूची के लिए टॉपर्स को बुला कर इंटरव्यू चल रहा है। इंटरव्यू में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। बोर्ड सूत्रों की माने तो पांच अप्रैल तक रिजल्ट आने की उम्मीद हैं।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2019 में 16 लाख 60 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से लेकर बोर्ड फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कराई थी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कई सख्त कदम भी उठाए गए थे।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिए परीक्षा 2019 का परिणाम बेहतरीन रहा-
30 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ था जिसमें 79.67 फीसदी छात्र पास हुए। इस साल जबरदस्त नतीजे आने के बाद बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि रिजल्ट बेहतर आने का सबसे बड़ा कारण परीक्षा पैटर्न में बदलाव बना। इसबार सभी विषयों में 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे गये थे। इसकी वजह से भी छात्रों के प्रतिशत और टॉपरों के अंक में बढ़ोतरी हुई है। रिजल्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार के रिजल्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में कई कीर्तिमान एक साथ स्थापित कर दिये। बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बन गया, जिसने सबसे पहले रिजल्ट घोषित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *