नवगछिया : भागलपुर के सिविल सर्जन ने सोमवार को अनुमंडलय अस्पताल नवगछिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में जाकर प्रसव के लिए आयी महिलाओं से भोजन के विषय में पूछताछ की। मरीजों ने बताया कि खाने में चाय बिस्किट व अंडा दिया जाता है। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई का भी मुआयना किया।
Total Downloads: 116
उन्होंने बताया कि यहां चिकित्सकों की कमी शीघ्र दूर होगी। अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण में लगभग पांच करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल बनेगा। इसके लिए पटना से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थल का भी निरीक्षण किया था। देवघर की एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य किया जाना है। नर्सिग कॉलेज के लिए जो जगह चिह्नित किया गया है। वहां पर पुराना भवन है।

पुराने भवन को धराशाई करने के लिए पटना से विभाग को लिख कर गाइड लाइन मांगा गया है। बिहार के अस्पतालों में एएनएम की काफी कमी है। एएनएम ट्रेनिग कॉलेज खुलने से कमी दूर होगी। अप्रैल में भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सिविल सर्जन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में अब जल्दी ही कार्य शुरू होगा। सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कम है। यह पूरे बिहार की समस्या है। चिकित्सक के लिए विभाग को लिखा गया है। चिकित्सकों को कहा गया है कि क्षमता का प्रयोग कर मरीजों का इलाज करें। इस मौके पर चिकित्सक अंजू तुरियार, डॉक्टर अजय सिंह, सहित सभी स्वाथ्यकर्मी उपस्थित थे।

