दो महिला व दो पुरुष शराब के साथ धराए .
नारायणपुर। प्रखंड के पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम भवानीपुर थाना के एएसआई सुभाष यादव ने गश्ती दल के साथ गुप्त सूचना पर दो महिला व दो पुरुष शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गांधीधाम, जिला कटिहार निवासी मुकेश कुमार, सुमन कुमार, वीना देवी व सुनीता देवी को पकड़ा गया।.
Total Downloads: 116
इंटर में एसडी कॉलेज का प्रदर्शन अच्छा .
बिहपुर। इस बार भी नवगछिया पुलिस जिले में एसडी कॉलेज गौरीपुर रिजल्ट के मामलें में दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर एमएएम कॉलेज नवगछिया है। सोमवार को कॉलेज प्राचार्य प्रो सुशील झा, स्नातक खंड प्राचार्य प्रो. वरुण कुमार ने बताया की एसडी कॉलेज गौरीपुर का साइंस में 78.60% व आर्ट्स में 67.80% रिजल्ट हुआ है। .
पोलियो अभियान को ले दिया गया प्रशिक्षण .
खरीक। सोमवार को खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित बैठक हॉल में पोलियो कर्मियों को नोडल पदाधिकारी डॉ संत कुमार ने एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया। इसमें पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर मौजूद सेविका, आशा समेत अन्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। ताकि बच्चों को समय पर दवा मिल सके। .

