नवगछिया : जीरोमाइल चौक पर शुक्रवार की दोपहर में एनएच 31 पर अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया। इस दुर्घटना में खगड़िया जिला मनोज सिंह की मोटरसाइकिल चालक मनोज कुमार सिंह कि मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्होंने मृतक मनोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

वहीं दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मौके पर नवगछिया पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतक के पास से मिले मोबाइल में मिले नंबर से मृतक के परिजनों को दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन दोपहर बाद तक नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुचे। नवगछिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने बताया कि मनोज सिंह कारोबारी था उनका ट्रक भी चलता था अपने कारोबार के. सिलसिले में वह खगडिया से मोटरसाइकिल से भागलपुर जा रहा था। भागलपुर जाने के क्रम में ही नवगछिया जीरोमाइल के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन उसे रौंदते हुए निकल गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई मृतक मनोज कुमार सिंह को तीन पुत्र है पत्नी रीना देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *