भागलपुर : ट्रेन से शराब की तस्करी को लेकर रेल पुलिस चौकस है। रविवार को हावड़ा से आने वाली पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस गाड़ियों के साधारण बोगियों की जांच की गई। हावड़ा-राजगीर सवारी गाड़ी, हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस, हावड़ा-गया एक्सप्रेस में रेल पुलिस के जवानों ने जांच की। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिविल ड्रेस में हावड़ा और झारखंड से आने वाली ट्रेनों में जवानों को तैनात किया गया है, ताकि तस्कर को आसानी से पकड़ा जा सके।
Total Downloads: 116
तस्करों ने बदला तरीका : अवैध शराब के धंधे से जुड़े तस्करों ने तस्करी का ट्रेंड बदल दिया है। पकड़े जाने के डर से अब ये लोग शराब आसपास नहीं रखते। सीट के नीचे या शौचालय में रखकर यात्री सीट पर बैठे रहते हैं। अगर चेकिंग के दौरान शराब नहीं पकड़ा जाता तो उसे आसानी से उतार लेते हैं।


