नवगछिया : कुरसेला थाना क्षेत्र के कटरिया चौक के समीप मंगलवार को एनएच 31 पर करेला लदी पिकअप वैन पलट गयाी। इससे दो सब्जी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सब्जी व्यापारी मनीष महतो, अजीत महतो, चुन्ना महतो व चिंटू महतो पूर्णिया के हरदा हाट से करेला खरीदकर भागलपुर हाट जा रहे थे।

कटरिया चौक के समीप पिकप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें भागलपुर जिले के जगदीशपुर निवासी दो व्यापारी मनीष महतो अाैर अजीत महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलाें को स्थानीय लोगों ने कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पूर्णिया रेफर कर दिया गया। उनके परिजन द्वारा बताया गया कि घायल की नाजुक हालत बताते हुए वहां से भी डाॅक्टराें ने दाेनाें काे सिलिगुड़ी रेफर कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *