नवगछिया : मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के स्नातक के पार्ट वन, पार्ट टू व पार्ट श्री की नामांकित छात्राओं के नामांकन को महाविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। नामांकित छात्राओं के नामांकन को ऑनलाइन करने के लिए सभी छात्राओं को महाविद्यालय में कुछ डिटेल उपलब्ध कराने होंगे। छात्राओं को नामांकन को ऑनलाइन कराने के लिए आधार नंबर, मोबाइल नबर व ईमेल आईडी उपलब्ध कराने होंगे।
Total Downloads: 385
इसको लेकर स्नातक में नामांकित छात्राओं को महाविद्यालय प्रशासन ने 16 अप्रैल तक महाविद्यालय के कार्यालय में ईमेल आईडी, आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुधामा यादव ने कहा कि महाविद्यालय में नामांकित छात्राओं का ऑनलाइन किया जाना है।

जिसको लेकर छात्राओं के उक्त डीटेल्स आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो छात्राएं निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में अपने डीटेल्स को उपलब्ध नहीं कराएंगे, तो उनके नामांकन का ऑनलाइन नहीं हो पाएंगे। नामांकन के ऑनलाइन से वंचित रहने वाले छात्राओं को आगे परेशानी हो सकती है।

