नवगछिया ; थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी किसान शंभू शरण चौधरी के बासा से रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शंभू चौधरी को मकंदपुर चौक से बरामद कर लिया। वह बुधवार को रात किसान शंभू शरण चौधरी खाना खाने के बाद सोने के लिए वासा पर गया था। सुबह जब किसान के पुत्र उसे बासा पर बुलाने गए, तो वह वासा पर नहीं था। उसका मोबाइल फोन वासा पर पड़ा हुआ मिला था। शंभू की बरामदगी के बाद गोपालपुर थाना में शंभू चौधरी ने पुलिस के सामने अपने बयान में कहा कि उसे दो लोगों ने उसके वासा से उठाया था, जिसे वह नहीं पहचान पाया। उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर भागलपुर ले गया।
Total Downloads: 385
वहा स्टेशन पर उतार कर पेशाब करने लगा, जब पानी पीने की बात कही तो मारने के बात कहने लगे। वहां से दोबारा मोटरसाइकिल पर विठाकर आंख में पट्टी बांधकर नारायणपुर या बिहपुर में उतार दिया। रास्ते में आरोपी कह रहे थे कि तुम्हारा बड़ा भाई भी हमारे पास है। उसके बाद वहां से ट्रेन पकड़ कर. नवगछिया उतर गए। गोपालपुर थाना प्रभारी श्रीकांत ने बताया की गांव में जमीन को लेकर ये मामला बनाया गया है। शंभू को भागलपुर स्टेशन पर टिकट कटाते स्टेशन पर देखा था।

जमीन विवाद को लेकर रचा गया पूरा खेल
गांव में ही दो कट्ठा जमीन को लेकर पूरा खेल रचा गया है। इससे पहले भी उसी जमीन को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस बार अपहरण की बात कह कर मामला दर्ज करवाया गया है। दूसरे पक्ष ने कहा कि बार-बार परेशान करने व प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर एसपी से गुहार लगाई है।
गांव के तीन लोगों को बनाया गया नामजद
किसान के पुत्र रौशन कुमार ने अपने पिता के अपहरण कर लिए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में गांव के ही शिवशंकर चौधरी, सुधांशु चौधरी, सज्जन चौधरी पर शंभू शरण चौधरी के अपहरण करने का आरोप लगाया है।

