शुक्रवार को शहर में जाम से लोग परेशान रहे। सुबह साढ़े नौ बजे तक भारी वाहन शहर से गुजरते रहे जिस वजह से पूरे शहर में जाम लग गया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। स्कूली बस जाम में फंस गये। अन्य वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चे भी विभिन्न जगहों पर जाम में फंसे दिखे। बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी भी हुई।.

अफसरों की लेटलतीफी में फंसा समानांतर पुल व बायपास

विक्रमशिला पुल से नवगछिया-कुर्सेला तक जाम: तातारपुर रेल फाटक से लेकर जब्बारचक, कोतवाली, नया बाजार, आदमपुर, मनाली चौक, तिलकामांझी चौक, जीरोमाइल चौक होते हुए विक्रमशिला पुल शुक्रवार की सुबह पूरी तरह से जाम रहा। पुल पर लगे वाहनों की कतार नवगछिया होते हुए कुर्सेला तक रही। भारी वाहनों के फंसे होने की वजह से छोटे वाहन यहां तक कि बाइक का निकलना भी मुश्किल हो गया था। शुक्रवार को चैती छठ का सुबह का अर्घ्य था। काफी संख्या में लोग गंगा घाट आये थे। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। पुल पर जाम की वजह से गंगा पार से आने वाले लोगों को लौटने में काफी समय लग गया। .

शाम में भी पुल पर भीषण जाम.

शुक्रवार की शाम में भी विक्रमशिला पुल पर भीषण जाम लगा। रात नौज बजे नो इंट्री खुलने के बाद परेशानी और बढ़ गयी। जीरोमाइल थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि गोराडीह में शुक्रवार जाम करने और वाहनों को रोक दिये जाने की वजह से परेशानी हुई। गोराडीह में दुर्घटना के बाद लोगों ने सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग करते हुए वाहनों के आवागमन को रोक दिया था। नो इंट्री खोलने के बाद गोराडीह में फंसे वाहन का लोड अचानक से पुल पर पड़ा। रात 11 बजे तक जाम हटाने की कोशिश की जा रही थी। इधर, डीएसपी ट्रैफिक आरके झा ने कहा कि दो दिनों से रुके वाहनों को निकाला जा रहा था जिस वजह से वाहनों की संख्या ज्यादा थी।.

कुरसेला पुल के सामान्तर पुल जरूरी: विशेषज्ञों का कहना है कि पुल ओर बायपास बन भी गए तो भी कुरसेला पुल के कारण जाम की समस्या रहेगी ही। इसलिए इंजीनियर पुष्पराज भूषण सिन्हा की कुरसेला पुल पर समानांतर पुल बनाना होगा। .

बायपास चालू हो तो राहत मिले: 16.5 किमी बायपास का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। एनएच के ईई राजकुमार ने बताया कि मंत्रालय की ओर से राशि मंजूरी हो चुकी है। रैयत के खाते में राशि जाने के बाद ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।.

भागलपुर के जाम से निजात दिलाने के लिए विक्रमशिला पुल के समानांतर पुल और बायपास के निर्माण से राहत मिल सकती है। मगर अफसरों की लापरवाही की वजह से काम अधर में है। पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना पदाधिकारी रामसुरेश राय ने बताया कि विक्रमशिला समानांतरपुर पुल की डीपीआर बनाकर मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी गयी थी। मगर अब तक मंजूरी नहीं मिली हैं। जिसके कारण टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। चार मार्च 2016 को ही नीतीश कुमार ने विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल बनाने की घोषणा की थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *