नवगछिया: रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री गोपाल गौशाला नवगछिया एवं नया टोला से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई । यह निशान यात्रा नवगछिया के स्टेशन रोड हरिया पट्टी मेन रोड होते हुए नवादा स्थित पंचमुखी धाम पहुंची वहां पर भक्तों के लिए प्रसाद के रूप में खिचड़ी एवं खीर की व्यवस्था की गई थी निशान लिए भक्तों ने अपना निशान पंचमुखी बालाजी को अर्पित कर कर प्रसाद ग्रहण किया और भजनों का भरपूर आनंद लेते हुए झूमते नाचते गाते नजर आए।

जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त जय श्री राम का उद्घोष कर रहे थे इस निशान यात्रा में जगह जगह नवगछिया की सामाजिक संस्था गणिनाथ सेवा समिति, मित्र सेवा संघ, श्री श्याम भक्त मंडल, सांवरिया सरकार, मारवाड़ी युवा मंच, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, श्रीरामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ युवा व्यवसायी संघ महाशिवरात्रि सेवा समिति सेवार्थ सहित कई संस्थाओं द्वारा नींबू पानी ठंडा पेय जल फल चॉक्लेट आदि की व्यवस्था की गई थी।

नगर पंचायत नवगछिया के द्वारा रविवार को भी सफाई की भरपूर व्यवस्था की गई थी इस निशान व्यवस्था को बनाए रखने के लिए श्रीधर महाराज, अशोक केडिया, सुनील जोशी किशन साह, तारकिशोर, काशी गुप्ता, विष्णु साह पारस खेमका रामप्रकाश रूँगटा आदि साथ साथ चल रहे थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *