नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर मंगलवार को बिहपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी पश्चिम अप रेलवे ट्रैक पर एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक की गिरकर मौत हो गयी। युवक का बायां हाथ एवं पैर कट कर धड़ से अलग हो गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
वहीं रेल ट्रैक पर युवक के कटने की सूचना किमैन के द्वारा दी गयी। सूचना मिलते ही रेल थानाध्यक्ष रमाशीष प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शव को देखने मड़वा, जमालपुर, बिहपुर के लोग पहुंचे पर शव की पहचान नहीं हो पायी। वहीं रेल थानाध्यक्ष ने बताया की यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा एवं शव की पहचान के लिये 72 घंटे रखा जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

