नवगछिया थाना से सटे भवानीपुर में बदमाशों ने शनिवार की सुबह एक दुकान में आग लगा दी। आग की तेज लपटों ने आसपास की कई दुकानों को भी जला दी। घटना के बाद दुकानदार ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। लोगों ने बताया कि अनिल यादव के घर में आग लगने से घर के सामान के साथ आसपास के सैलून, पान दुकान सहित कई गुमटी जल गयी।
Total Downloads: 115
घटना सुबह तीन बजे हुई। घटना की सूचना के बाद दमकल भी आयी तबतक सब कुछ जल चुका था। । लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थी कि उसे आसपास के जुटे बड़ी में लोग भी नहीं बुझा सके। अनिल यादव ने घर और दुकान में बदमाशों द्वारा आग लगा दिये जाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि घटनास्थल के पासकछयवक गांजा पी रहे थे, जिस कारण आग लगी है। वहीं बाद में दुकानदार सह गृहस्वामी अनिल यादव ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

रंगरा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में अनिल यादव के बयान पर रंगरा ओपी में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। उसने बताया कि हमको आग लगाने के लिए किसी ने बोला था। इसके बाद हमने दुकान में आग लगा दी। पुलिस अन्य दो लड़कों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दूसरी ओर कई दुकानों में आग लगने से छोटे व्यवसायी परेशान हैं। आग में उनका सामान जल जाने से रोजगार का संकट सामने आ गया है।

