नवगछिया : देर रात रात बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में बड़े वारदात को अंजाम देने के फिराक में गांव की सड़क पर बाइक से मंडरा रहे बदमाश को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबाेच लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक लोडेड कट्टा व तीन कारतूस के अलावा एक बाइक बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नारायणपुर के बलाहा के हैदर खान के रूप में हुई। वहीं उसका साथी झंडापुर निवासी शेख पिंकू अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का अापराधिक कुंडली खंगाला जा रहा है। शुक्रवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि मिल्की गांव में दो अपराधी हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में सड़क पर मंडरा रहे हैं।

इसके बाद थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार पीछे बैठा शेख पिंकू भाग गया। जो अंधेरे के कारण पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई, जबकि बाइक चला रहे हैदर को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बाइक भी गिरफ्तार बदमाश का नहीं है। जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि बरामद बाइक लूट की है। गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी कई बार अापराधिक वारदात को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris