नवगछिया:  नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। पीड़िता ने नवगछिया महिला थाना में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नगरपारा निवासी रमण झा को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का आरोप है कि वह शौच करने के लिए खेत गई। थी। तभी रमण झा आया और जबरदस्ती मकई खेत में ले जाकर मुंह में कपड़ा ढूंस दिया। तभी मोहल्ले के कुछ लोग आवाज सुनकर उस ओर _ दौड़े। लोगों को आता देख रमण झा वहां से भाग’ गया।

महिला ने का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। घटना के बाद भी आरोपी पक्ष के कुछ लोगों द्वारा सुलह का दबाव बनाया गया। उसे डर है कि आरोपी पक्ष के लोग परिजनों के साथ। अनहोनी कर सकते हैं। इधर पुलिस ने सोमवार को महिला का मेडिकल टेस्ट कराया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *