नवगछिया : सामाजिक संगठन युवा भारत का प्रतिनिधिमंडल एसिड अटैक की पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर डीआईजी से मुलाकात की। उन्हाेंने मांग की कि सभी अाराेपियाें की गिरफ्तारी जल्द की जाए। वारदात के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों की लड़कियां और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रभु प्रिंस महतो, सज्जन भारद्वाज, कुणाल कुमार, शिव सुमन कुमार, परिमल आदि थे।

एसिड अटैक पीड़िता के लिए जुटाई राशि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसिड अटैक से पीड़ित छात्रा की आर्थिक मदद के लिए शहर में किए गए भिक्षाटन की राशि वाराणसी जाकर पीड़ित परिवार काे साैंपी। कार्यकर्ताअाें ने राशि छात्रा के पिता को सौंप दी। परिषद भागलपुर के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुणाल पांडे, रवि भूषण, विकास चौहान, शुभम कुमार, रोहित कुमार वहां गए थे। उन्हाेंने पीड़िता का हाल जाना।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *