नवगछिया : शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे झंडापुर ओपी क्षेत्र के चोरहर ढाला के पास एक कंटेनर दूसरे ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस कारण एनएच 31 पर वाहनों का परिचालन अवरुद्ध हो गया।.

दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी के एसआई भगवान प्रसाद पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे। इधर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कंटेनर का चालक भागने में सफल रहा। कंटेनर किसी बाइक कंपनी का था। पुलिस ने जब कंटेनर के अंदर देखा तो कंटेनर में नई बाइक की जगह करीब 24-25 मवेशी थे। इधर सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर ट्रक (नंबर यूपी 78 बीटी 7960) को हटाया। इस दौरान करीब दो घंटे से अधिक समय तक एनएच 31 पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। वहीं ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया की ट्रक समेत मवेशी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।.

इधर सूत्र बताते हैं की मवेशी को तस्करी के लिये कंटेनर में बाइक की जगह छिपाकर ले जाया जा रहा था। मालूम हो की जिस कंटेनर में मवेशी की बरामदगी हुई है। उस कंटेनर से कम्पनी द्वारा नई बाइक विभिन्न एजेंसीयों में भेजने का काम किया जाता है। शुक्रवार को चोरहर ढाला के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन द्वारा निकाला जा रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *