नवगछिया एवं खरीक थाना क्षेत्र की सीमा पर चकमैदा ढाला के समीप स्थित पेट्रोल पंप के निकट एनएच-31 पर बाइक सवार बदमाशों ने भाया फाइनेंस प्रा. लि. के कर्मी सागर राज (26) को गोली मार कर घायल कर दिया। उनकी बाइक की डिक्की में रखा एक लाख 20 हजार 920 रुपये भी लूट लिये। घटना दिन के करीब डेढ़ बजे की है। वह कुर्सेला थाना क्षेत्र के डुमरिया के निवासी हैं। .

कर्मी को पेट में दायीं तरफ गोली लगने के बाद शरीर से बाहर निकल गया है। पुलिस घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मायागंज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि घायल का बयान आने के बाद ही लूट की राशि का सही पता चल पाएगा। .

जानकारी के अनुसार घालय कर्मी एसएम के पद पर बैंक में कार्यरत है। वह बिहपुर के हरियो गांव से लोगों को ाण के रूप में दिये गए पैसे की वसूली कर नवगछिया के मकंदपुर स्थित अपनी शाखा में जमा करने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर रोका एवं वसूली की राशि की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया एवं डिक्की में रखे पैसे को लेकर पुन: बिहपुर की तरफ भाग गया।.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक भास्कर दास एवं अन्य कमिर्यों ने बताया कि एक लाख 20 हजार 920 रुपये वसूली कर आ रहा था। हरियो से ही बदमाशों द्वारा पीछा करने की आशंका लोगों द्वारा जताई जा रही है। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।.

फाइनेंसकर्मियों को बदमाश बना रहे हैं :  गांव-देहातों से लोगों को दिये गये ऋण की राशि वसूली कर वापस आने के दौरान कमिर्यों के साथ बदमाशों द्वारा लूटपाट किये जाने की घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। .

जिस पर पुलिस नियंत्रण करने में विफल हो रही है। जिस कारण बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी बिहपुर इलाके में एक फाइनांस कर्मी से बदमाशों से हजारों रुपये की छिनतई कर ली थी। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *