परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर सोमवार की देर रात ट्रक एवं पिअकप की टक्कर में पिअकप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया। .

स्थानीय अस्पताल में इलाज नहीं होने के कारण घायल का नाम व अन्य जानकारी नहीं मिल पाई। जानकारी के अनुसार भागलपुर से पिअकप वैन पर सलजम लोड कर कुर्सेला जा रहा था। इसी दौरान आगे से आ रहे ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया।

वहीं पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी पिअकप को पीछे से टक्कर मार दी। वहीं दूसरी ओर नवगछिया में एनएच-31 पर सोमवार की देर रात ट्रक एवं टैंकर की आमने-सामने टक्कर में दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *