नवगछिया : श्री महंथ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय नवगछिया का 35 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें भगवान शिव का रुद्रभिषेक एवं हवन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अध्यापक विद्वानों के द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के दाता सदस्य सीताराम ठाकुर के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जीबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा डीके मिश्र थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बुद्धि प्रकाश ठाकुर, मंच संचालन प्रभात झा ने किया। छात्र छात्रओं की प्रस्तुति सबों के दिल को छू गई। मौके पर डा सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ. बुद्धिनाथ चौधरी, डॉ. अनंता वर्मा, बुद्धि प्रसाद सिंह, सुरेंद्र कुमार मिश्र, निरंजन झा, श्याम शंकर प्रसाद मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *