श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया द्वारा लाजपत पार्क में 13 मई को योग शिविर लगाया जाएगा। शिविर के बाद स्वामी आगमानंद योग व पंचक्रम आयुर्वेद चिकित्सा पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। .

संस्था के योग गुरु विनोद विश्वास ने बताया कि प्रात: पांच से सात बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पांच से छह बजे तक वे लोगों को योग सिखाएंगे। इसके बाद छह से सात बजे तक स्वामी आगमानंद स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान लोगों को वे अपना आशीर्वचन भी देंगे। उधर, संस्था के द्वारा मध्य विद्यालय खंजरपुर में चलाए जा रहे तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन गुरुवार को हो गया। .

योग गुरु विनोद विश्वास ने बच्चों को योग के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमेशा माता-पिता और गुरु का सम्मान करें। उनके आशीर्वाद से ही आप आगे बढ़ पाएंगे। इस मौके संस्था के शंकर जी भी मौजूद थे। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *