पटना : जिले में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 10 मई से करने का निर्देश जारी किया है। पटना के डीएम कुमार रवि ने कहा जिला भीषण लू की चपेट में है। उन्होंने कहा कि सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को 10 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित करने का निर्देश दिया।
Total Downloads: 116
उन्होंने कहा कि ऐसा फैसला स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भीषण गर्मी और लू से बचाने को लेकर किया गया है। उन्होंने यह भी कहा ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि उतने ही दिन रहेगी जितने की पूर्व से निर्धारित है। इस बावत जिलाधिकारी कुमार रवि ने सरकारी विद्यालयों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।


