अररिया. बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में संपत्ति हड़पने के लिए भाई ने अपनी बहन को न सिर्फ चार दिनों तक बंधक बनाए रखा बल्कि उसे खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया। जब बहन ने पानी की मांग की तो उसे पेशाब पिलाया गया। साथ ही, जमकर पिटाई की गई। रिश्ते को तार-तार करने वाली यह घटना भागकोहलिया पंचायत के लबाना टोली की है।

रुस्तम और उसकी पत्नी जुबैदा खातून ने लड़की को दो मंजिले मकान में लकड़ी के ढेर पर बंधक बनाकर रखा। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को थी पर वह रुस्तम के खौफ से कुछ नहीं कर पा रहे थे। गुरुवार को उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घंटों बीत जाने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद भास्कर संवाददाता की पहल और ग्रामीणों की मदद से लड़की को मुक्त करवाया गया और पीड़िता को अस्पताल भेजा गया।

उधर, रुस्तम ने बताया कि उसकी बहन शमीमा (18 वर्ष) विक्षिप्त है और उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है। दारोगा विमल कुमार मंडल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। एसपी धूरत शायली ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिस मकान में लड़की को कैद कर रखा गया था, उस घर में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। भाई रुस्तम और भाभी जुबैदा खातून ने छह मई को पिटाई की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *