अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 17 साल बाद अपने पैतृक गांव पूर्णिया जिला के मल्लडीहा गांव पहुंचे। गांव के लोगों को शनिवार दोपहर बाद इस बात की सूचना मिली कि सुशांत शाम को आने वाले हैं। इसके बाद से घर के बाहर भीड़ जुटने लगी।

रात 9 बजे सुशांत अपने बड़े भाई और विधायक नीरज कुमार बबलू के साथ पहुंचे। साथ में उनकी भाभी एमएलसी नूतन सिंह भी थीं। गांव में बिहार विकास मोर्चा के राकेश सिंह ने उनका स्वागत किया। सुशांत ने रात का खाना घर पर परिवार के लोगों के साथ खाया। अगले दिन वह वरुणेश्वर धाम में पूजा-पाठ करेंगे फिर खगड़िया जिला स्थित अपने ननिहाल  गये ।

सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म ‘छिछोरे’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म छिछोरे की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है. खबरों की मानें तो फिल्म इसी साल 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट जारी कर दी है. इस खबर ने सुशांत सिंह और श्रद्धा कपूर के सभी फैंस के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म छिछोरे की शूटिंग भी अब खत्म हो चुकी है और सभी कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग खत्म करने पर एक शानदार पार्टी भी की है. पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चलीं हैं. आपको बता दें कि फिल्‍म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं.

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं और लोग इन दोनों की केमिस्ट्री देखने को बेताब हैं. वहीं, इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.

यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्म छिछोरे का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जो कि लोगों को पसंद आया था. पोस्टर के साथ जो कैप्शन शेयर किया गया है वो भी काफी दिलचस्प है “कुत्ते की दुम, टेढ़ी की टेढ़ी”. पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक्शन भी भरपूर देखने को मिलेगा.

फिलहाल तो पोस्टर देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म छिछोरे की कहानी दो जेनेरेशन के बीच की है. सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरूण शर्मा सभी डबल रोल में नजर आ रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *