23 मई गुरुवार को होने वाले मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मतगणना के दिन जिलाधिकारी आवास से लेकर बरारी के मधु चौक तक का पूरा इलाका सील रहेगा।

शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसएसपी आशीष कुमार से संयुक्त आदेश में कहा कि इस बीच के सभी रास्ते बंद रहेंगे। केवल प्राधिकृत वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। उन्होंने मतगणना स्थल समेत पूरे जिले में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती का निर्देश दिया गया है।

जिले में कुल 61 जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी आवास से लेकर मधु चौक के बीच कुल 11 बैरिकेडिंग पर दंडाधिकारी व पुलिसकर्मी रहेंगे। सुबह पांच बजे से जिलेभर के चिह्नित जगहों पर प्रतिनिुयक्त अधिकारी एवं पुलिसकर्मी तैनात होंगे। विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में नगर आयुक्त व नगर पुलिस अधीक्षक रहेंगे। मतगणना के लिए की गई तैयारी तबतक प्रभावी होगी जबतक की प्रक्रिया खत्म न हो जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *