पसराहा थाना के कटिहार- बरौनी रेलखंड पर नारायणपुर व पसराहा रेलवे स्टेशन के बीच भरतखंड हॉल्ट पर गुरुवार की देर रात चोरों ने रिले रूम का ताला तोड़कर बैट्री सहित अन्य उपकरण चुरा ले गए। .
Total Downloads: 386
घटना की पुष्टि स्टेशन संवेदक हिंमाशु कुमार ने की है। सूचना शुक्रवार की सुबह जीआरपी महेशखूंट एवं आरपीएफ को भी दी गई। घटना का पता शुक्रवार की सुबह चला जब संवेदक हॉल्ट पर पहुंचा तो रिले रूम व जेनरेटर का ताला टूटा पाया। कई बैटरी और उपकरण,रिंच आदि बिखरे पड़े थे।

भरतखंड हॉल्ट पर अप व डाउन दो जोड़ी यात्री सवारी गाड़ियों का ठहराव है। मानव जनसंख्या बसावट से काफी दूर है। इस कारण यह हॉल्ट हमेशा वीरान ही रहता है। इसी का फायदा उठाकर बदमाश चोरी जैसी घटना को अंजाम देते हैं। पहले भी इस हॉल्ट पर चोरी हो चुकी है। चोरों ने बैटरी के लिए अन्य उपकरण को क्षति भी पहुंचाई है।.

