नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के 14 नंबर रोड पर दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में कटिहार जिला के फलका निवासी नंदकिशोर साह और नवगछिया थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मो. सरफराज शामिल हैं।
वहीं घायल पूर्णिया निवासी श्रवण कुमार, जमुनिया निवासी दिलकश आलम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें नंदकिशोर साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Total Downloads: 113
जबकि गंभीर रूप से घायल सरफराज, श्रवण कुमार, दिलकश आलम को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। सरफराज व दिलकश आलम की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के लिए ले जाने के दौरान सरफराज की रास्ते में ही मौत हो गई।


