नवगछिया : तेतरी निवासी प्रखंड शिक्षक दीपक कुमार सोमवार की सुबह से साइकिल से अपने विद्यालय मध्य विद्यालय कमलाकुंड आने के दौरान गोसाईंगांव व मालपुर के बीच दुर्घटना के शिकार हो गए। पीछे से तेज गति से बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी।

जिसके कारण शिक्षक दीपक कुमार साइकिल से गिर कर बेहोश हो गये और उनका पैर टूट गया। सूचना मिलने पर शिक्षकों ने घायल शिक्षक दीपक कुमार को इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिक्षक युगेश कुमार ,जय कुमार पासवान, मोहन मुरारी ,अनिल कुमार अनल आदि ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर उनका कुशल क्षेम पूछा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *