नवगछिया| मुख्य डाकघर में शनिवार को डाक टिकट प्रदर्शनी व समर कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें डाक टिकट संग्रह प्रतियोगिता के साथ-साथ पत्र लेखन व पेंटिंग की प्रतियोगिता की आयोजन की गई। इसमें 200 बच्चों ने भाग लिया। डाक टिकट संग्रह कर्ताओं में प्रथम पुरस्कार विनोद केजरीवाल, द्वितीय पुरस्कार विक्रम आनन्द, तृतीय पुरस्कार नेहा केजरीवाल, चतुर्थ पुरस्कार कोमल अग्रवाल व पंचम पुरस्कार राजेन्द्र भगत को मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संस्कार यादुका, द्वितीय पुरस्कार कुमारी रितू, तृतीय पुरस्कार लक्की राज, चतुर्थ पुरस्कार कुमारी जाह्नवी, पंचम पुरस्कार कुमारी शालू को दिया गया।
Total Downloads: 198
नवगछिय| थाना क्षेत्र के महदतपुर चौक स्थित एनएच-31 के किनारे बजरंगबली स्थान के पास से शुक्रवार की देर रात चोरों ने पिकअप वैन चोरी कर लिया। गाड़ी मालिक खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी राजकुमार यादव ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। उसने बताया कि 30 मई की रात्रि को 12 बजे के आसपास एनएच के किनारे बजरंगबली स्थान के पास गाड़ी को लगाया था।

नवगछिया| बनारसी लाल कॉजेल रोड स्थित वात्सल्य विद्या विहार के बच्चों ने कैंडल जला एसिड पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सौरभ कुमार झा सहित आयुष कुमार, प्रभाकर कुमार, मधुकर कुमार, शुभंकर कुमार, अजीत कुमार, बॉबी कुमारी, सुमन कुमार, अमन कुमार सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद थीं।

