नवगछिया : अनुमंडल में पिछले चार दिनों से तेज आंधी व बारिश के कहर से बिजली विभाग ने घुटने टेक दिया। अनुमंडल में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। बुधवार की आंधी में बिजली के 50 से अधिक पोल गिरे, तार क्षतिग्रस्त होने व कई स्थानों पर बिजली के ट्रांसफाॅर्मर के पलट गए थे। इसके बाद बिजली विभाग उसे रि-स्टोर कर कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। लेकिन शनिवार की देर रात आयी आंधी तूफान व वर्षा के करण अनुमंडल में एक बार फिर अंधेरा छा गया। पिछले चार दिनों से तेज आंधी व वर्षा के कारण कई स्थानों पर पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। तो कुछ स्थानों पर 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। शनिवार की देर रात आयी आंधी वर्षा के बाद पूरे अनुमंडल की बिजली आपूर्ति बाधित है। आंधी के कारण जगह जगह फॉल्ट हो जाने के कारण रविवार की संध्या समय तक अनुमंडल के सिर्फ नवगछिया टाउन फीडर में ही बिजली आपूर्ति आरंभ हो पाई थी। जबकि सभी सातो प्रखंड में ब्लैक आउट है।

बिहपुर के तीन गांव में पांच दिनों से छाया है अंधेरा

बुधवार की देर रात तेज आंधी वर्षा के कारण बिजली विभाग को सबसे अधिक क्षति बिहपुर प्रखंड में हुई थी। बिहपुर प्रखंड में लगभग 35 पोल व तार आंधी पानी मे टूट कर गिर गए थे। आंधी के बाद शुक्रवार की संध्या समय तक विभाग द्वारा क्षति को रि-स्टोर कर कुछ गांव को बिजली आपूर्ति शुरू की गई। लेकिन प्रखंड के बभनगामा, अमरपुर, गौरीपुर, लत्तीपुर गांव में बिजली आपूर्ति बुधवार की रात से ही नहीं हो पाई है। शनिवार की रात फिर से आई आंधी तूफान के करण पूरा प्रखंड एकबार फिर से 24 घंटे से अंधेरे में है।

तीन दिन बाद मिली बिजली, पर फिर से अंधेरा

अनुमंडल के टॉउन एरिया को छोड़ कर सभी सातो प्रखंड में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बुधवार को आई आंधी के बाद अनुमंडल के नवगछिया ग्रामीण, रंगरा, गोपालपुर, बिहपुर, खरीक, नारायणपुर प्रखंड में शनिवार को बिजली आपूर्ति की गई। लेकिन शनिवार की रात आयी आंधी के बाद सभी सातो प्रखंड के सभी गांव पिछले 24 घंटे से अंधेरे में है।

पानी के लिए तरस रहे लोग, मोबाइल हुए बंद

पिछले चार दिनों से अनुमंडल में बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो जाने के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। घरों में मोटर लगे हैं पर चार दिनों से लोग चापाकल से पानी ला कर जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित है। लोगों का रोजगार भी बिजली नहीं रहने से प्रभावित हो गया है। कम्प्यूटर सेंटर, कैफे, फोटोस्टेट एवं छोटे छोटे कुटीर उद्योग लगभग बंद हो गए हैं। बोतल बंद पानी का कारोबार भी बिजली नहीं रहने से प्रभावित है।

लोगों का मोबाइल हुआ बंद, चार्ज करने पर भी आफत : बिजली नहीं रहने से लोगों का मोबाइल फोन भी बंद हो गया है। मोबाइल बंद हो जाने के कारण लोग मोबाइल फोन को भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज करना भी लोगो के लिए चुनौती साबित हो रहा।

इनवर्टर डिस्चार्ज, बंद पड़े बिजली उपकरण

नवगछिया में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगो के घरों में लगे इनर्वटर भी पूरी तरह से डिस्चार्ज हो गया है। बिजली के बाधित रहने से लोगो के घरों में लगे फ्रिज, टी वी, पंखा, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोभा की वस्तु बनी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *