images7

Whatsapp group Join

खरीक: खरीक में लोक आस्था का पर्व छठ का उत्साह परवान पर है. छठ व्रतियों ने शुक्रवार को सूर्योपासना का कद्दू- भात अनुष्ठान रखा. छठ के अवसर पर खरीक प्रखंड के विभिन्न घाटों की साफ सफाई की गयी.भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह उपमुखिया चन्दन यादव और मुखिया नीलम देवी के नेतृत्व में शुक्रवार को ढ़ोढ़िया पंचायत के पिपरपांति ढोरिया दादपुर विश्वपुरिय कालूचक आदि घाटों का मुआयना किया और समाज के लोगों की भागीदारी से घाटों की साफ -सफाई की गयी.भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चन्दन यादव ने कहा क़ि प्रखंड के तेरह पंचायतों के घाटों की साफ सफाई कराई जा रही है.इस कार्य में सभी पंचायत अध्यक्षों और वार्ड सदस्यों का सहयोग लिया जा रहा है.छठ व्रतियों को कोई परेशानी नही हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet