गोपालपुर| थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के समीप 14 नंबर सड़क पर नवगछिया से आ रही कार ने अभिया गांव निवासी निजी कोचिंग सेंटर के शिक्षक बबलू कुमार मंडल को पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसक एक पैर की हड्डी टूट गई है। आसपास के ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचकर गोपालपुर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
Total Downloads: 386
नवगछिया| विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के जगतपुर के पास नवगछिया से भागलपुर जा रहे ओटो ने खगड़ा के किसान टुनटुन सिंह को धक्का मार दिया। जिसमें वो घायल हो गए। लोगों ने तुरंत घटना कि जानकारी पुलिस को दी। परवत्ता थाना पुलिस ने पहुंचते ही घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा।


