रंगरा : सोमवार को रंगरा चौक के समीप कुरसेला के मक्का व्यवसायी से हुई 16 लाख की लूट के मामले में आईजी बिनोद कुमार ने घटना का जांच की। जांच के लिए रंगरा थाना पहुंचे आईजी ने घटनास्थल का भी जायजा लिया और घटना के विभिन्न बिंदुओं से जांच की। इस मामले में उन्होंने एसपी निधि रानी से विस्तार से जानकारी ली।
Total Downloads: 165
जांच के क्रम में उन्होंने पीड़ित व्यवसायी से भी पूछताछ की। इसके अलावा पिछले कुछ माह के दौरान रंगरा थाना क्षेत्र में लूट, हत्या, डकैती के अलावे विभिन्न मामलों की समीक्षा भी की। लगातार हो रही अपराध की घटनाओं को लेकर आईजी काफी गंभीर दिखे। व्यवसायी से हुई 16 लाख की लूट के मामले में पूछे जाने पर आईजी ने कहा कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


मामले का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा। पुलिस ने नवगछिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया व एचडीएफसी बैंक के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया। बैंक कर्मियों से भी पैसे निकासी के मामले की पूछताछ की गई। बैंक कर्मियों ने भी व्यवसायी द्वारा निकाली गई उक्त रकम की पुष्टि की है।
रंगरा थाना क्षेत्र में बीते 3 माह के दौरान ट्रक चालकों से लूट व हत्या के अलावा नगदी लूट के कई घटनाओं ने रंगरा पुलिस की नींद उड़ा दी है। रंगरा पुलिस बेकाबू हो रहे अपराधियों व अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
