गोपालपुर| गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के गोढ़ियारी गांव में मंगलवार की देर रात को चार सौ रुपये नगद व चांदी के जेवर चुराने के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को लोगों ने पकड़ लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
इसके बाद तीनों को बगीचे में ले जाकर आम के पेड़ में रस्से से बांध कर बंधक बना दिया। इस दौरान लोगों ने बच्चों की पिटाई भी की। कुछ लोगों के पहल के बाद तीनों बच्चों को छोड़ दिया गया।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। तब तक तीनों बच्चों को मुक्त कर दिया था। किसी भी पक्ष ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। पर पुलिस इसकी जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

