img-20161105-wa0009

नवगछिया: बिहपुर में मुस्लिम पर्सनल लाँ बोर्ड के हिमायत मे प्रखंड लेवल पर एक प्रोग्राम शुक्रवार की रात बिहपुर के मंजिलगाह मैदान पर किया गया जिसमें पुरे प्रखंड से हजारों हजार की संख्या मे मुसलमान आए और सभी मसिजद के ईमाम भी शिरकत किया ! कांफ्रेंस की सदारत बिहपुर खानका ए आलिया फरिदियाँ मोहब्बतिया के गद्दीनशी हजरत मो0 कौनैन खाँ फरिदि एवं जेरे कयादत नायव गद्दी नशी हजरत मो0 मौलाना शबबर खाँ फरिदि ने किया ! कांफ्रेंस का इलांसर काङी मो0 प्रवेज ने किया ! इस कांफ्रेंस मे बिहपुर प्रखंड के आलमाए कराम ने शिरकत कर अपने बयान मे इस्लाम के कानून को बङे अच्छे अंदाज मे लोगों को समझाया और बताया हम इस्लाम के हर कानून से खुश है इसलिए के यह अल्लाह और रसूललाह का बनाया हुआ कानून है ! इसमें किसी तरह की तबदिली बरदाश नही करैगे ! और कांफ्रेंस मे आए हुये सभी लोगों ने इस्लाम के कानून को सही बताया ! इस मौके पर हजरत मौलाना मो0 अबूसालेह फरिदि इमाम बिहपुर , हजरत मो0। मौलाना शमसीर आलम इमाम मिल्की मस्जिद, हजरत मौलाना मो0 इरफान आलम इमाम बभनगामा मसिजद, हजरत काङी मो0 राकीव आलम इमाम झंडापुर हजरत मौलवी रबबान शाह मिल्की , हाफिज मोबबशीर आलम इमाम हिर्दीचक, हाफिज मो0 नौसाद आलम इमाम सहौङी , काङी मो0 गुलाम मुर्तजा नया टोला विक्रमपुर , हाफिज मो0 हेशाम आलम इमाम कररू , मौलवी मो0 केताबुल इमाम औलियाबाद , हाफिज मो0 कमर तालीम इमाम काजी टोला , ने शिरकत कर इस्लाम के कानून के बारे मे लोगों बताया !

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *