अगर आप डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप अमूल की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। अमूल द्वारा फ्रेंचाइजी लेने का मौका दिया जा रहा है। यहां यह उल्‍लेखनीय है कि अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के अपने फायदे हैं, जो आपके शुरुआती बिजनेस के काम आ सकते हैं। अमूल का अपना कस्‍टमर बेस है, जो हर शहर लोकेशन पर है, इसलिए आपको यह चिंता करनी जरूरत नहीं है कि अमूल की फ्रेंचाइजी लेने पर कहीं आपको नुकसान तो नहीं हो जाएगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आज हम आपको बताएंगे कि अूमल की फ्रेंचाइजी कैसे ली जा सकती है और आपको कुल कितने इन्‍वेस्‍टमेंट की जरूरत पड़ेगी।

2 लाख रुपए आएगा खर्च

अमूल की वेबसाइट के मुताबिक अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी देता है। अगर आप अमूल प्रिफेयरड आउटलेट या अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क के लिए फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको लगभग 2 लाख रुपए का इन्‍वेस्‍टमेंट करना होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के तौर पर 25 हजार रुपए, रिनोवेशन पर 1 लाख रुपए, इक्‍वीपमेंट पर 75 हजार रुपए का खर्च आएगा।

6 लाख रुपए आएगा खर्च
अगर आप अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर लेना चाहते हैं तो आपका कुल खर्च लगभग 6 लाख रुपए आएगा। इसमें ब्रांड सिक्‍योरिटी 50 हजार रुपए, रिनोवेशन 4 लाख रुपए, इक्‍वीपमेंट 1.50 लाख रुपए शामिल हैं।

कितनी होगी कमाई

– अगर आप अमूल आउटलेट लेते हैं तो आपको अमूल प्रोडक्‍ट्स के एमआरपी पर कमीशन मिलेगा। जैसे कि आपको एक मिल्‍क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलेगा।

– अगर आप अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको रेसिपी बेस्‍ड आइसक्रीम, शेक, पिज्‍जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी कमीशन मिलेगा। जबकि प्री-पैक्‍ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी कमीशन मिलेगा।

अमूल का दावा है कि आप हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपए की सेल्‍स कर सकते हैं। हालांकि यह लोकेशन पर डिपेंड करता है।

कितने स्‍पेस की पड़ेगी जरूरत
अगर आप अमूल आउटलेट लेते हैं तो आपके पास केवल 150 वर्ग फुट स्‍पेस की जरूरत पड़ेगी। इतने स्‍पेस पर अमूल आपको फ्रेंचाइजी दे देगी।
अगर आप अमूल आइसक्रीम पार्लर के लिए फ्रेंचाइजी चाहते हैं तो आप के पास कम से कम 300 वर्ग फुट का स्‍पेस होना चाहिए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet