नवगछिया : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए ब्लॉक से अपहृत नाबालिग लड़की को पंजाब पुलिस ने नवगछिया पुलिस के सहयोग से नवटोलिया से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी दिलीप मंडल, पिता गोपी मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया।.
Total Downloads: 3
नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने पंजाब पुलिस के अवर निरीक्षक गुरमीत सिंह की साथ गाव में छापेमारी कर युवक व युवती को बरामद किया। लड़की मूल रूप से यूपी के बाराबंकी की रहनेवाली है जो अपने बड़े भाई के साथ अमृतसर में रहती थी।

वह गाड़ी चलाता था। उसने बताया कि मेरे घर के चार घर बाद एक कोठी बन रही थी जिसमें दिलीप मजदूरी करता था। उसने 23 मार्च को मेरी बहन का अपहरण कर उसे नवगछिया ले आया।

पंजाब पुलिस को दिलीप ने बताया कि उसने लड़की से मंदिर में शादी कर ली है। वही पंजाब पुलिस का कहना है कि लड़की की उम्र 15 वर्ष है वह नाबालिग है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को न्यायालय के आदेश के बाद पंजाब ले जाया जाएगा। .

