नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर कलबलिया धार से आगे गुरुवार की देर रात अपराधियों ने ट्रक चालकों से हुए लूट के मामले में परबत्ता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। झारखंड के गोड्डा के मेहरमा थाना क्षेत्र के सुकारी निवासी ट्रक चालक मो. अफसर के आवेदन पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की।
Total Downloads: 3
पीड़ित चालक ने दिए गए आवेदन में इस बात का उल्लेख किया है कि दो बाइक से आए चार हथियार बंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने दो मोबाइल फोन व 12 हजार रुपए नगदी लूट ली।

बताया कि वह मिर्जाचौकी से गिट्टी लेकर कुर्सेला जा रहा था। उस क्रम में विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर गेरेया पेट्रोल पंप से आगे बढ़ने पर गांव के ही ट्रक चालक दोस्त मिल गए। जहां गाड़ी को रोककर अपने दोस्त मो. समूल से बात करने लगा। गेरेया पेट्रोल पंप से की ओर से एक बाइक जिसका नंबर बीआर-10-एए-6830 पर तीन युवक आए और वहां गाड़ी रोककर लघुशंका करने लगा।

इसी बीच दो मिनट के अंदर नवगछिया की ओर से बीआर-10-भी-7796 बाइक से एक युवक आया। इसके बाद चारों एक साथ होकर हाथ में तुरंत निकालकर हम दोनों को सटा दिया। दोनों का मोबाइल और पास में रखे 12 हजार नगदी लूट ली। थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने बताया कि ट्रक चालकों से लूट के मामले में पुलिस ने दो अपराधी बेगूसराय के आशीष कुमार व नवगछिया के गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही पुलिस ने लूट का दो मोबाइल बरामद कर लिया है। इस लूटकांड में शामिल अन्य दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही दोनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

