नवगछिया : एनएच-31 पर शुक्रवार की अहले सुबह 4 बजे ट्रैक्टर व कार की आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर में कार पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर निवासी गोलू कुमार व मुकेश कुमार अाैर हरनाथचक निवासी प्रेमलाल मंडल का नाम शामिल है।
Total Downloads: 3
बताया जाता है कि एनएच-31 पर नवगछिया बस स्टैंड की ओर जा रही कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। कार की गति इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें को जब्त कर लिया है।

ट्रैक्टर चालक दुर्घटना के बाद मौके से भागने में सफल रहा। एनएच-31 पर हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को लेकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंची।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए डाॅक्टर ने तीनाें घायलों काे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

