बरौनी-कटिहार रेलखंड के महेशखंूट रेलवे केबिन ढाला 25 सी के पास पोल संख्या 104/38 डाउन लाइन की पटरी शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी तरह का हादसा नहीं हुआ। .

गैंगमैन धर्मवीर कुमार की सतर्कता से हादसा टल गया। पटरी की दरार पर जैसे ही उसकी नजर पड़ी वह महेशखंूट स्टेशन अधीक्षक व पीडव्लूआई मानसी को घटना की जानकारी दी। क्षतिग्रस्त पटरी की सूचना मिलते ही मानसी से महेशखंूट जा रही 28181 डाउन टाटा लिंक एक्सप्रेस ट्रेन को मानसी में ही रोक दिया गया। डाउन लाइन की क्षतिग्रस्त पटरी मरम्मत होने के करीब चालीस मिनट बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ।.

महेशखंूट स्टेशन के सहायक स्टेशन अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि पीडव्लूआई मानसी अवधेश मंडल व थाना बिहपुर के चीफ इंजीनियर फैयाज आलम की देखरेख में क्षतिग्रस्त पटरी मरम्मत किए जाने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू कराया गया। उल्लेखनीय है कि मानसी महेशखंूट के बीच बराबर रेलवे लाइन की डाउन पटरी क्षतिग्रस्त हो रही है। जिसके कारण यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा करने पर सवाल खड़ा है। जानकारी के अनुसार चैधा-बन्नी हाल्ट में कई बार डाउन लाइन की रेल पटरी क्षतिग्रस्त होने के बाद रेल विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पटरी बदली गई। लेकिन महेशखंूट का क्षतिग्रस्त रेल पटरी नहीं बदली गई जिसके कारण महेशखंूट में बराबर रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो रही है। .

दो साल में दस जगहों पर पटरी टूटी: बरौनी-कटिहार रेलखंड के मानसी महेशखंूट के बीच पटरी टूटने की नई घटना नहीं है। बीते दो वषार्े में दस बार मानसी चैधा बन्नी हॉल्ट व महेशखंूट के बीच पटरी टूट चुकी है। चैधा बन्नी हॉल्ट पर तो क्षतिग्रस्त पटरी से गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस दो-दो बार दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची है। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *