ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के कामों में लापरवाही बरतने पर डीएम ने नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारियों को शोकॉज किया है। डीएम ने शनिवार को बताया कि नगर निकायों में कचरा निबटारा करने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। .

सभी घरों में गीला और सूखा कचरा रखने के लिए डस्टबीन रखने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम में डस्टबीन का टेंडर हो गया है।

30 जून तक हरहाल में सभी घरों में दो डस्टबीन की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्र में दो से तीन वार्ड में गीला कचरा से कम्पोस्ट बनाया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र का सूखा कचरा कनकैथी में रखा जाएगा। 30 जून तक कार्य शुरू नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *