झंडापुर ओपी क्षेत्र के दयालपुर महादलित टोला निवासी विकास मित्र सुमन कुमारी के घर पर 11 की संख्या में दबंग एकजुट होकर धावा बोल दिए। धावा बोलते ही रोड़ेबाजी शुरू कर दी, विरोध करने पर विकास मित्र व उसके 17 वर्षीय बेटे को पीटकर अधमरा कर दिया। इसमें दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल होने के साथ ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। दबंगों ने दोनों को मृत समझकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में कई राउंड गोलीबारी करते हुए भाग गए। इस घटना में विकास मित्र का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जाता है कि दबंगों ने पूर्व का एक केस नहीं उठाने पर इस घटना को पुरी तैयारी के साथ अंजाम दिया।

घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर घायल विकास मित्र के बयान पर रविवार की देर शाम पुलिस ने गांव के ही कन्हैया राम समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद छापेमारी कर चार आरोपियों को विभिन्न जगहों से धर-दबोचा। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैया राम, घोटण राम, अरविंद राम व सामो राम का नाम शामिल है।

सोमवार को पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ओपी प्रभारी ने कहा कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

पीएमसीएच में बेटा और मायागंज अस्पताल में मां का चल रहा इलाज

परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मायागंज अस्तपताल रेफर कर दिया। वहां से विकास मित्र पुत्र साजन की स्थिति चिंताजनक रहने पर डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां बेटा और मायागंज अस्पताल में मां जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *