नवगछिया : गोपालपुर थाना के डुमरिया में सोमवार को करंट लगने से एक बच्ची चंदा कुमारी (15) पिता भोला मंडल की मौत हो गई जबकि बिजली के झटके से सुनीता देवी पति विपीन मंडल और सुषमा देवी पति मंटू मंडल भी घायल हो गए। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया।
Total Downloads: 165
घायलों ने बताया कि सोमवार की सुबह घर के मुख्य द्वार पर बिजली का तार टूटकर लटक रहा था जिसमें करंट था चंदा घर से निकलकर दरवाजे पर जा रही थी इसी दौरान बिजली का तार उसके कंधे से सट गया वो जब चीखने चिल्लाने लगी तो उसे बचाने सुनीता देवी दौड़ी उसे भी झटका लगा फिर सुषमा देवी को भी बचाने में बिजली का झटका लगा।

चंदा की मौत मौके पर ही हो गई। दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया और चंदा का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कराया गया।.

